STORYMIRROR

Kastoori saxena

Abstract Others

3  

Kastoori saxena

Abstract Others

जिस रुख चले हो धीरे-धीरे

जिस रुख चले हो धीरे-धीरे

1 min
400

जिस रुख़ चले हो धीरे धीरे

मैं भी साथ चलूंगी बादल

बूंद-बूंद बरसूंगी

बूंद-बूंद में ढलूँगी बादल


प्रवासी हूँ मैं भी,

जंगली पौधे-सी पनपी हूँ बादल 

जीवन मेरा मुझ-सा महक पाता नहीं है

भाषा मेरी यहाँ कोई समझ पाता नहीं है


तुम कुछ कुछ मुझसे लगते हो

तुममें मेरी कुछ पहचान है बादल

छोड़ दिया तुमने भी

तो अदा तुम्हारी लेकर कैसे मैं पलूंगी बादल?


जिस रुख़ चले हो धीरे धीरे

मैं भी साथ चलूंगी बादल


बांध तोड़कर सारे खुद को मुक्त करूँगी बादल

भीग भीग कर तुममें खुद को रिक्त करूँगी बादल।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract