STORYMIRROR

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

4  

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

जीवन संघर्ष

जीवन संघर्ष

1 min
367

जीवन संघर्षों में तप कर, सोना बन जाता है,

जीवन का सच्चा दर्शन, हमको हो जाता है।

बस! सच्चे मन से हम, जीवन में संघर्ष करें,

हार जीत तो जीवन में, आता जाता है।।


जीवन का संघर्षों से, गहरा नाता है,

जीवन में सुख-दुख, भी आता जाता है।

जो सत्पथ पर, करते हैं नित संघर्ष,

जीवन उनका सफल, भी हो जाता है।।


संघर्षों से जीने की, राह निकलती है,

जिससे हमारी तकदीर, संवरती है।

संघर्षों में आते हैं, कच्चे-पक्के रस्ते,

जीवन में ख़ुशियों की, आगत भी होती है।।


जीवन में संघर्ष कभी, दुश्कर हो जाते हैं,

जीवन को कड़वी, यादें दे जाते हैं।

पर विफलता से, न घबराएं हम,

संघर्ष नई गाथा भी, लिख जाते हैं।।


संघर्षों से जीवन, ख़ूब महकता है,

नया अनुभव भी, हमको दिखता है।

एक नई पहचान, संघर्षों से बन जाए,

कभी जीवन में नव चेतन, भी मिलता है।।


संघर्षों से कभी मनुज, महापुरुष हो जाता है,

जिससे वह जग में, पूजा जाता है।

संघर्षों से सफ़ल, होने के अवसर,

जीवन प्रकाश से, जगमग हो जाता है।।


कभी असफलता भी, जीवन में मिलती है,

अवरोध भी पथ पर, आकर रुकती है।

साहस से हम, आगे बढ़ जाते है,

यशकीर्ति हमारे दामन में, आ गिरती है।।


संघर्षों से घबरा कर, हम पीछे न हट जाएं,

जीवन में कितनी मुश्किलें भी आ जाएं।

सद्कर्मों से मंजिल, होती है आसान,

जीवन में नित विजयपताका, हम फहराएं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational