STORYMIRROR

mridula verma

Inspirational

4  

mridula verma

Inspirational

जीवन की सीख

जीवन की सीख

1 min
349


जीवन के सारे रंग निराले

कभी अंधेरे को कभी उजाले

पल पल घटती यह जिन्दगी

तू हर पल इसमें मुस्कुरालेे।।


चाहे तूफान राहों में

तेरे आए कितने

तू चट्टान बन कर

उन सभी से टकरा ले।।


तू हौसले अपने कर ले 

अपने इतने बुलन्द

तूफान भी तुझ से डर कर

दूसरी राह अपना ले।।


कभी नहीं तू होना मायूस

ये कायरता के हैं चिन्ह सारे

उठ कर बैठ कर्म कर अपने

उपदेश यही कृष्ण ने दिए थे सारे।।


इस रंग बदलती दुनिया में

नहीं कोई है साथ तुम्हारे

विश्वास जगा तू खुद पर इतना

तेरी झोली में होंगे चाँद सितारे।।


ईश्वर है खुद तेरे ह्रदय के अन्‍दर

बस उसको अपने मन में जगा ले

जीवन कि बस यही सीख ले

हर सुख दुख को तू अपना ले।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational