STORYMIRROR

Anuradha Sharma

Inspirational

4  

Anuradha Sharma

Inspirational

जीवन के बाद

जीवन के बाद

1 min
370

क्या होगा इस "जीवन के बाद"।

अरे भ्रमित नौजवानों, 

किस वक़्त की कल्पना करते हो,

इस सुनहरे जीवन का विनाश किस सुख की चाह में करते हो।

स्वादिष्ट पकवान, परियों की दुनिया।

ये कौन तुम्हे बतलाता है,

सोचो क्या वो खुद देख कर आता है।

संभल जाओ! नहीं तो सब खत्म हो जाएगा,

तुम्हारी अज्ञानता की बलि कोई बेक़सूर चढ़ जाएगा| 

जो है बस यहीं है,

तुम्हारा निर्णय करेगा दुनिया आबाद या बर्बाद,

पर ये शाश्वत है की कोई नहीं जानता क्या होगा इस "जीवन के

बाद"।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational