STORYMIRROR

Ajita Mishra

Inspirational

3  

Ajita Mishra

Inspirational

एक तिरंगा मुझे दिला दो

एक तिरंगा मुझे दिला दो

1 min
307

एक तिरंगा मुझे दिला दो प्रभात फेरी में जाऊंगा

भारत मां की आन बान शान सभी को याद दिलाऊंगा

देश की खातिर सैनिक बनकर बम बारूद से खेलूंगा

प्रभात फेरी में जाऊंगा

राम रहीम और कृष्ण कबीर

गांधी नेहरू सुभाष वीर

उनकी महिमा याद करके

अपना फर्ज निभाऊंगा

 प्रभात फेरी में जाऊंगा 

नक्सल हो या आतंकवाद

चीनी हो या पाकिस्तान

अंतिम सांस तक गद्दारों से लड़कर

 मैं, टकराऊंगा 

तेरी लाज बचाऊंगा मां, तेरी लाज बचाऊंगा

एक झंडा मुझे दिला दो प्रभात फेरी में जाऊंगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational