STORYMIRROR

Kavita Sharrma

Inspirational

4  

Kavita Sharrma

Inspirational

जीवन और रंग

जीवन और रंग

1 min
435

रंगों से ही जीवन में बहारें छाई हैं

इनसे जीवन जीने की वजह पाई है,

लाल नीला पीला हरा सफेद बैंगनी

बिखेर देते हैं ये खुशी की रोशनी,

हर रंग प्रकृति के जीवन का आधार 

पेडों से ही थमी जो है सांसों की तार,

लाल रंग सूरज का भर देता नई ऊर्जा

काला रंग रात का, प्रकाश की उम्मीद है भरता,

सफेद चांदनी शांति और निर्मलता ले आती 

आकाश की सुंदरता से सबको है लुभाती,

मिट्टी के रंग तो है बात निराली

इस मिट्टी से ही तो है पहचान हमारी,

वाह कितने सुंदर रंगों से रंगी है धरती प्यारी

इन रंगों को बनाये रखने की है जिम्मेदारी हमारी ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational