STORYMIRROR

Yudhveer Tandon

Abstract

3  

Yudhveer Tandon

Abstract

जीने दो

जीने दो

1 min
243

क्या हुआ जो बेटी हूँ मुझे भी जीने दो

हाँ पराया धन हूँ कोख में नो महीने दो

कुछ दिन ही सही ठण्डा पानी पीने दो

बचपन जीने दो बड़ा हो मत नगीने दो


जग में आने से पहले मत जान मेरी लो

जीना मेरा अधिकार है बात मान मेरी लो

मैं भी तो अंश तुम्हारा उंगली थाम मेरी लो

सृष्टि का सार हूँ मत छीन पहचान मेरी लो


पुत्र मोह में पुत्री सुख को न तुम त्याग दो

पिण्डदान की आस में पिंडीरूप न गवाँ दो

जीवन मुक्ति की चाह में जान से न मार दो

बेटे के लिए बेटी को जीते जी न गाड़ दो


मैं भी उड़ सकती हूँ गगन में विश्वास रखो

मैं भी खिल सकती हूँ चमन में आस रखो

मैं भी मर सकती हूँ वतन पे तुम याद रखो

मैं भी खिल सकती हूँ बस अपने पास रखो।


ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

Similar hindi poem from Abstract