STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Inspirational Others

4  

Gurudeen Verma

Inspirational Others

जगाओ हिम्मत और विश्वास तुम

जगाओ हिम्मत और विश्वास तुम

1 min
366

क्यों करते हो बर्बाद समय,

सोचने में इस तरहां,

बैठकर खामोश तुम,

नहीं लगायेगा कोई तुमको,

अपना मानकर सीने से,

जगाओ हिम्मत और विश्वास तुम।


मन्दिर की चौखट पर बैठकर,

इस प्रकार याचना करने से,

इस प्रकार ऑंसू बहाने से,

निकल जायेगा समय तो,

तुमको पीछे छोड़कर,

जगाओ हिम्मत और विश्वास तुम।


अपने मन में जगाओ जोश,

बढ़ाओ अपनी किश्ती धारा में,

जलाओ चिराग तूफान में,

लगाओ पौधे मरुस्थल में,

मत बनाओ अपना घर मरघट,

जगाओ हिम्मत और विश्वास तुम।


बनाओ हार तुम कांटों को,

समझो मोती अपने आंसुओं को,

करो सलाम तुम जिंदगी को,

लिख दो अपना इतिहास,

और बदल दो अपनी तकदीर,

मंजिल भी करेगी तुमको सलाम,

जान है अभी तो तुम्हारे में,

जगाओ हिम्मत और विश्वास तुम।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational