STORYMIRROR

AJAY YADAV

Inspirational

4  

AJAY YADAV

Inspirational

जब बोल की जगह चुप्पी हो

जब बोल की जगह चुप्पी हो

1 min
527

जब बोल की जगह चुप्पी हो

तो अक्सर रिश्ते खामोश मौत मरते हैं

एक दूसरे को दोष देने से

सिर्फ अहम खुश हुआ करते हैं

कोई भी हार जीत एकतरफा नहीं होती

कुछ मेरा कुछ उसका जरूर जाता है

जिस की अग्नि में रिश्ता खो जाता है

जब बोल की जगह चुप्पी हो।


हर मोड़ पर हर कदम पर साथ होने से

दिल से दिल तक की दूरी तय नहीं होती

कई बार कुछ शब्दों की भी जरूरत होती हैै

जब बोल की जगह चुप्पी हो ।


रिश्तो में अहम के होने से

दोनों ओर की हार होती है

कुछ मेरा कुछ उसका बिखर जाता है

जब बोल की जगह चुप्पी हो

जब बोल की जगह चुप्पी हो..........

रिश्तों को बचााएं

रिश्तों को निभाएं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational