जामवंत-सा नेता
जामवंत-सा नेता
जामवंत-सा नेता
आज का भारत युवाओं से संपन्न,
युवा ही हैं राष्ट्र की पहचान।
उनकी शक्ति से बढ़ता देश का सम्मान,
जब संगठित हो युवा, रचता नव सृजन।
भारतीय युवा में है अपार कौशल शक्ति,
परिश्रम को मानते हैं कर्म का संबल।
प्राकृतिक संसधनों की नहीं कोई कमी,
फिर भी रोजगार बना है बड़ी चुनौती।
सही प्रबंधन और दृढ़ इच्छाशक्ति से होगा निर्माण,
रोजगार बढ़ाएगा आत्मविश्वास और सम्मान।
आत्मविश्वास से होगा युवाओं का सशक्तिकरण,
युवा शक्ति ही बढ़ाएगी देश की आन–बान–शान।
नेताओं में हो राष्ट्रवाद और सच्ची देशभक्ति,
युवा शक्ति का प्रशासन करे समन्वय सटीक।
तब भारत बनेगा विश्वगुरु महान,
जामवंत-सा नेता कराएगा शक्ति का स्मरण।
