STORYMIRROR

Arun Gode

Romance

4  

Arun Gode

Romance

तेरे आँखों का जादू

तेरे आँखों का जादू

1 min
4

  तेरे आँखों का जादू

तेरे आँखों ने मुझ पर ये कैसा किया जादू, 

दिल में उठती हलचल, मुझे करती बेकाबू।    

पहले भी बहारें आईं-जाया करती थीं, 

पर तेरी नज़रोंने मेरा दिल ही किया काबू।   


जब से तुझे देखा है मेरे दिलदार, 

हर बहार दिल की बातें ज़ुबां आती।   

तेरी यादों का साया दिल में उतरता है, 

दिन-रात तेरा ही नाम पुकारता है। 


तेरी सादगी और प्यार ने मुझे अपनाया, 

तेरे प्रेम ने मेरे दर्द को सराहा है। 

धैर्य की राह पर मैं तेरा इंतज़ार करूँ, 

हर तूफ़ान में भी तुझसे प्यार करूँ। 


तेरी मुस्कान से रोशन हो मेरी दुनिया, 

तेरे बिना अधूरी लगे मेरी जिंदगानियाँ। 

तेरी मोहब्बत ही मेरी सच्ची पहचान है, 

तेरे बिना मेरा जीवन अधूरा सफर  है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance