वीर स्वतंत्रता सेनानी
वीर स्वतंत्रता सेनानी
वीर स्वतंत्रता सेनानी
प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम में,
स्वातंत्र्य सेनानियों का आज़ादी में योगदान।
अनगिनत वीरों ने जीवन देकर किया महान बलिदान,
मातृभूमि के लिए हँसते-हँसते त्यागे अनमोल प्राण।
वीरों ने लगाया अचूक नारों का निशाना,
“आज़ादी मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।”
इन्किलाब ज़िंदाबद ,करो या मरो.
वंदे मातरम से गूंज उठा चमन।
वीर चंद्रशेखर,भगतसिंग बने युवा क्रांतिकारी महान,
उनके अमूल्य योगदान को मिला जन-जन का सम्मान,
लोगों ने उन्हें अपनी आँखों का तारा बनाया,
देश के युवाओं के वे बने अहम प्रेरणास्थान।
उनके बलिदान और कार्य से चला जनआंदोलन,
आजादी के संघर्ष से निकले अनेक प्रलयंकारी।
जिन्होंने हिला दी अंग्रेज़ साम्राज्य की नींव,
देश ने पाई आजादी वीरों के त्याग ,बलिदान के कारण।
