STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Action Fantasy

4  

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Action Fantasy

हर व्यक्ति एक नया इतिहास बनाने में सक्षम है

हर व्यक्ति एक नया इतिहास बनाने में सक्षम है

1 min
290

 


किसी न किसी उद्देश्य को लेकर मानव

इस धरती पर जिंदगी जी रहा है 

यदि अपने जीवन का अर्थ समझ गया तो

हर व्यक्ति एक नया इतिहास बनाने में सक्षम है।


इस वसुधा के आँचल में 

पैर सभी के जमीं पर रहें प्यारे 

व्यक्ति माया मोह के ही चक्कर में न पड़ा तो

हर व्यक्ति एक नया इतिहास बनाने में सक्षम है।


जो भी व्यक्ति अपने कर्तव्य को निभाता है 

वो ही सच्चे देश भक्त कहलाता है 

समझो संतों और महापुरुषों का इशारा

हर व्यक्ति एक नया इतिहास बनाने में सक्षम है।


अनुशासन का जीवन जिसका भी होगा

भाता है वो सबको जरूर

लें जाओ दुनिया को उजाले की ओर 

हर व्यक्ति एक नया इतिहास बनाने में सक्षम है।


बचपन तो वाकई बचपन था

अब तो समझदारी आ ही गई है 

अपना पंख पसारो उन्नति की ओर 

हर व्यक्ति एक नया इतिहास बनाने में सक्षम है।


जीवन में कभी ऐसा भी वक्त आता है 

कठिन इम्तिहान से गुजरना पड़ता है आदमी को 

अपने अस्तित्व पर गर्व करो 

हर व्यक्ति एक नया इतिहास बनाने में सक्षम है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract