हर खुशी
हर खुशी
हर हार हमे लड़ना सिखाता,
हर दर्द हमे सहना सिखाता,
हर गम हमे जिद्दी बनाता,
हर खुशी हमे आगे बढ़ाता।
हर शख्स हमे जो चोट देता,
वह जीवन का मर्म सिखाता,
अपना बन जो धोखा देता ,
वह हमे है चालाक बनाता।
दुनियां में सब है मतलबी,
पर दुनियां उनसे नही है बनती,
दुनियां की जो चाल समझ ले,
उसके सामने कोई चाल ना चलती।