STORYMIRROR

अच्युतं केशवं

Inspirational

4  

अच्युतं केशवं

Inspirational

होमो सेपियंस से रोबो सेपियंस

होमो सेपियंस से रोबो सेपियंस

1 min
475

विकास की दौड़

सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ते

बढ़ते विजय के पथ पर

बहुत कुछ पाया

संसाधन सुविधा और भौतिक भोग,

बस पाने की इस यात्रा में

कहीं पीछे

बहुत पीछे रह गए हैं

हमारे जीवन मूल्य।


प्रेम और भरोसा

सहयोग और सहकार

और खो गयीं हैं

चेहरे की मुस्कानें,

कुछ हैं

जिन्होंने नहीं

खोया है ये सब

वे हैं आज भी पिछड़े और जंगली

अर्ध पशु

उन्हीं में मैं भी हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational