STORYMIRROR

Satish Chandra Pandey

Inspirational

3  

Satish Chandra Pandey

Inspirational

होली में फूल खिला दे

होली में फूल खिला दे

1 min
263

होली में फूल खिला दे हँसी के,

होली में फूल खिला दे।

प्यारे-प्यारे रंग-बिरंगे

फूल ही फूल खिला दे।

हँसी के फूल खिला दे।


ढंग-बेढंदी हुई जिंदगानी,

होली में ढंग दिला दे।

हँसी के होली में फूल खिला दे।

फैली निराशा जिनके पथ में

आस की ज्योति जगा दे। 

हँसी के होली में फूल खिला दे।


हारे-थके जो व्यथित पड़े हैं

उनमें जोश जगा दे। 

हँसी के, होली में फूल खिला दे।

बिछुड़ गए हैं जिनके प्रियतम

होली में आज मिला दे।

हँसी के, होली में फूल खिला दे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational