STORYMIRROR

Shobhit Trivedi

Abstract

4  

Shobhit Trivedi

Abstract

हमारा रिश्ता

हमारा रिश्ता

1 min
514

हमारा रिश्ता ही अजीब था,

वो शाम को ऑफिस के बाद

एक-दूसरे का इंतजार करना,

तुझे देख कर अपनी

ललक शांत करना,


मेरा कुछ देर तक तेरा पीछा करना,

फिर फोन पर रात रात भर बात करना,

छुप छुप कर यूं नज़रे मिलना,

पास आकर कुछ भी बातें बनाना,


चॉकलेट के बहाने मिलने जाना,

तेरे लिए चॉकलेट आइसक्रीम मंगाना,

ऑफिस से तेरा लेट हो जाना,

मेरा तेरे लिए नीचे रुक जाना,


तुम्हारे पूछने पर यूं ही

कह कर बातें बनाना,

मेरे सपने तुम्हारी

आंखों से देख जाना,


"काश आप पहले मिले होते"

तेरा यह कह कर अधूरा छोड़ जाना,

मेरा ये सोच कर फिर वो

दिन याद कर जाना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract