STORYMIRROR

Sunil Maheshwari

Abstract

4  

Sunil Maheshwari

Abstract

हम सबका "2020" रिजोल्यूशन

हम सबका "2020" रिजोल्यूशन

1 min
495

यारों नये साल में कुछ 

ऐसा धमाल कर डालो,

आने वाला हर पल,

हर दिन, हर महीना 


सेलीब्रेशन बना डालो,

सिर्फ छोटी-छोटी कोशिशों

की पहल कर डालो,

सबसे पहले खु़द़ को 


बेह़तर इंसान बना लो,

अपने शरीर रूपी इंजन 

की सर्विस करा लो,

लोगों में प्यार और स्नेह 


की बारिश कर डालो,

ईर्ष्या, द्बेष आपसी जलन 

को जला डालो,

समाज में स्वच्छता की 

जंग छेड़ डालो,


टै्फिक नियमों को अमल 

में ले आओ,

स्त्रियों को समाज में 

बेहतर स्थान दिलाओ,


धर्म, मज़हब,जात-पांत,

से ऊपर उठ जाओ,

गरीबों को जरूरतमंद 

मदद पहुंचा दो,


अपनी सोच को शिखर 

पर पहुंचा दो,

देश में हो रहे भ्रष्टाचार 

की बैंड बजा दो,


बेटियों को बेह़तर उच्च 

शिक्षा दिला दो,

लड़कियों को माल नहीं

अपने समाज का मान मानो,


कुंठित मानसिकता को

जड़ से हटा दो,

दिन प्रतिदिन हो रहे

बलात्कारों को बंद करा दो


युवाओं को रोजगार के

अवसर दिला दो,

कुविचारों का जड़ से

परित्याग कर डालो,


सुविचारों को अपने हृदय

में बसा लो,

जोश जुनून का जज्बा 

कायम कर लो,


अपने कैरियर को नये 

आयाम दिला दो,

जिदंगी में LIC पोलिसी अपनालो,

लोगों की जिदंगी के साथ 

सारथी भी बना लो,


जिदंगी के बाद भी साथ 

निभा दो,

दोस्तों वक्त कम है,

जितना दम है लगादो,

कुछ लोगों को तुम जगादो,


कुछ को में जगा देता हूं,

प्यार, इश्क, जिस्म जान 

पर मिटने वाले

वादे तो बहुत कर लिए,


पहले खुद़ को बद़ल कर दिखा दो,

यारो छोटी छोटी कोशिशों 

को आगाज देते हैं,

बेहतर स्वास्थ्य समाज का

निर्माण करते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract