"हम सब एक है"
"हम सब एक है"
क्यों रखते हो दूरियाँ,
सब तो अपने हैं।
हैं, जीने का अधिकार,
सबके, अपने सपने है।
हमने अपने स्वार्थ साधने,
बाँट दिया सबको।
मंदिर मस्जिद में हम बँट गये,
क्या मिला हमको।
तोड़ो सब दीवारें,
सब जन एक हो जाओ।
हैं धरती माँ अपनी,
मिलकर इसके गीत गाओ।
