STORYMIRROR

Ashish Singh

Children Drama Inspirational

3  

Ashish Singh

Children Drama Inspirational

हिंदुस्तान

हिंदुस्तान

1 min
14.2K


प्यारा-सा एक देश है,

हिंदुस्तान उसका नाम है।

हम सब इसके वासी है,

यह हमारे सिर का ताज है।


हिमालय इसके सिरमौर है,

हिंद महासागर छूता इसके चरण है।

जितना विशाल यह धरा से है,

उससे विशाल इसका हृदय है।


विभिन्न समुदायों का यह घर है,

संस्कृतियां भी खूब हैं।

सबको प्रेम से अपनाता है,

भेदभाव नहीं करता है।


मित्रता का भाव संसार में फैलाता है,

प्रेम का प्रसार करता है।

पर जब कोई बुरी नजर, इस पर डालता है,

धूल भी यह उस शत्रु को चटाता है।


इसकी बुलंदी बनाए,

रखने को हम तत्पर है,

शत्रु के संहार को,

हम सदा रण में है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Ashish Singh

Similar hindi poem from Children