STORYMIRROR

Poonam Singh

Inspirational

4  

Poonam Singh

Inspirational

हिन्दुस्तान मेरा

हिन्दुस्तान मेरा

1 min
326

हैं सुरक्षित जिस धरा पर, 

वो है हिंदुस्तान मेरा, 

तू ही जन्मभूमि हमारी, 

तू ही है अभिमान मेरा, 

हो जय घोष हरदम हमारा, 

वंदे मातरम-वंदे मातरम ।। 


क्यों भूल गए उन वीरों को,

जो लगा दी बाजी अपनी जान की, 

हैं फौलादी सीना उनका, 

जो चढ़ा दी बली अपनी खुशियों की, 

हो जय घोष हरदम हमारा,

वंदे मातरम - वंदे मातरम।। 


 सौगंध खाएं इस मिट्टी का, 

जिस पर हमने है जन्म लिया, 

लहराए तिरंगा माथे पर सदा, 

ऐ वतन ताज हमेशा केसरिया, 

हो जय घोष हरदम हमारा, 

वंदे मातरम- वंदे मातरम।। 


 घुटने टेके जिनके आगे, 

फिरंगियों की फौज यहां, 

ना झुके कभी उनके आगे हम, 

ऐसी हमारी है रीत यहां,

हो जय घोष हरदम हमारा, 

वंदे मातरम-वंदे मातरम।। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational