Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

हिंदी

हिंदी

1 min
236


अंतर्मन अभिव्यक्ति है 

हृदय भाव कि धारा है

पल प्रहर बहने 

और निखरने दो

हिंदी तो अपनी बोली है

इसे जन जन मन से ही 

निकलने दो।।


पग अवनी के साथ 

मां हिंदी जैसी

आत्म साथ 

ममता जननी जैसी है।।


रुदन और मुस्कान

वात्सल्य का स्नेह नेह 

जन्म जीवन के 

संग साथ साथ ही 

चलने दो।।

हिंदी अपनी इसे 

जन मन से ही निकलने दो।।


हिंदी आ अह क़ से ज्ञ जन्म जीवन अनुभूति 

हिंदी धन्य धरोहर है 

पल प्रहर प्रभा 

दिवस संध्या निशा 

नित्य निरंतर 

उदय उजियार को बढ़ने दो।।


स्वर व्यंजन 

शब्द अक्षर 

साहस करुणा

 प्रेम रौद्र 

रस छंद अलंकार

 गीत काव्य

नाटक कहानी 

अतीत वर्तमान

इतिहास वर्णनकरती है

हिंदी तो अम्बर अवनी हैं।।


अटल भाष्य भाव 

अंतरराष्ट्र वैश्विक मानवता 

 प्रवाह 

युग चेतना जागरण 

 जागृति भाव 

गौरव गरिमा अपनी है।।


माथे कि बिंदिया 

मां भारती श्रृंगार 

आचार व्यवहार 

मन भावो कि

धारा नित्य निरंतर

 बहती हैं।।


काल समय वक़्त 

साक्ष्य गवाह 

हिंदी मानवता 

कि शाहोदरी भगिनी हैं ।।


जनपद क्षेत्र कि

बोली भाषा 

कि आत्म प्रभाव 

सम्मोहनी हैं।।


प्रस्फुटित 

निखार प्रखर है 

राष्ट्र भाव 

हिंदी खोजती पहचान 

राष्ट्र भाषा की

 गौरव गरिमा कि 

चाहत मिलनी और संवरनी हैं।।


संस्कृत से जन्मी 

व्याकरण 

समास कहावत 

और मुहावरों से 

सुसज्जित बोली 

भाषा बोली 

भाषाओं कि 

अलबेली धरणी है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational