STORYMIRROR

Anita Mishra

Inspirational

3  

Anita Mishra

Inspirational

हिन्दी हो हमारी भाषा

हिन्दी हो हमारी भाषा

1 min
345

हिन्दी हो हमारी भाषा।

हम अपनी भाषा के लिए

आओ कुछ करें काम,

हमारी भाषा हो हिंदी

लाये फिर नव-विहान ll


संकल्प कर ले युवा-शक्ति ,

देश के सारे वीर,

रो रही क्यो अपनी हिन्दी

बेकल,व्याकुल, अधीर ll


जो इंगलिश में बोले तो

हिन्दी उसे सुनाये,

गर्व हो अपनी भाषा पर

जूठन हम क्यों खाये?

कचहरी की भाषा हिन्दी

हो ज्ञान-विज्ञान की सब

घरों में हिन्दी बोले

हिन्दी आन बान की।


स्वयं पढ़े सब को पढ़ायें

इसको सुगम बनाये,

हम सब मिलकर आओ

आज हिन्दी शान बढ़ाएं

जहां नहीं-हिंदी का मान

कहाँ वह हिंदुस्तान

इस देश और हर राज्य में

बढ़े हिन्दी की शान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational