STORYMIRROR

Awadhesh Saxena

Inspirational

4  

Awadhesh Saxena

Inspirational

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

1 min
260

बारह खड़ी बच्चे पढ़ें, हिंदी लिखें बोलें सभी।

हिंदी प्रचारित हम करें, बन्धन अभी खोलें सभी।


इसको प्रसारित भी करें, इस देश के हर गाँव में,

हम शब्द जो बोलें सभी, शीतल करें वो छाँव में।


हो यांत्रिकी विज्ञान या, शिक्षा चिकित्सा ज्ञान की।

हिंदी बने माध्यम यहां, है बात ये सम्मान की।


परिपत्र या आदेश हो, संगीत या फिर गीत हो।

जब मातृ भाषा में बने, उनसे सभी को प्रीत हो । 


है राजभाषा देश की, हिंदी हमारी जान है।

माँ संस्कृत से अवतरित, समृद्ध इसकी शान है।


कब राष्ट्र भाषा ये बने, हम देखते सपना यही।

अब विश्व भाषा ये बने, हो प्रयत्न बस अपना यही।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational