STORYMIRROR

Gautam Kothari

Abstract

4  

Gautam Kothari

Abstract

हिंदी दिवस वर्णमाला

हिंदी दिवस वर्णमाला

2 mins
363

अखिल अवनि पर हिंदीभाषी,

साधक अमित अपार हैं।

आओ आज करा दूँ परिचय,

कैसे हिंदी वर्ण-विचार हैं।।


अ -अद्भुत अनुपम है यह दुनिया,

आ -आते मन में भाव हैं।

इ   -इसीलिए इस भव-सागर में,

ई  -ईश्वर सुख की नाव हैं।।


उ -उड़ा दंभ में जो सब भूला,

ऊ -ऊपर सबसे जानता।

ऋ -ऋद्धि-सिद्धि सुख से वंचित पर,

ए -एक नहीं वह मानता।।


ऐ -ऐसा व्याकुल मन लेकर वो,

ओ -ओझल है प्रभु बोलता।

औ -और कहे मैं जग का स्वामी,

अं -अंकुर मुझसे डोलता।।

अः -अः हतभागी कब समझेगा,


क -कण-कण में भगवान हैं।

ख -खनक रहीं जो खुशियाँ जग में,

ग  -गति यति सँग लयमान हैं।।

घ  -घटता-बढ़ता सूर्य चन्द्र भी,


च  -चहके उज्ज्वल कांति से।

        -चलता है संसार सर्वदा,

छ -छमछम करता शांति से।।

ज -जड़ता जब तक मन के अंदर,

झ -झरना बहे न प्रीति का।


ट -टकरायें सुविचार परस्पर,

ठ -ठहरे सागर नीति का।।

ड  -डरें किसी से कभी नहीं हम,

ढ -ढलें प्रेम-विश्वास में।


त -तनिक समझ लें हिय की भाषा,

थ -थकें न,आयें पास में।।

द -दया-त्याग जैसे गुण पनपें,

ध -धन-धीरज अनमोल हो।

न -नतमस्तक हो सच को मानें,


प -परम सत्य हर बोल हो।।

फ -फलीभूत हो तब अभिलाषा,

ब -बनें तभी सब काम भी।

भ -भय कैसा जब वरदहस्त हो,

म -महादेव का नाम भी।।


य -यही बताते धर्म सभी को,

र -रहना मिलकर साथ में।

ल -लड़ने से क्या मिल जायेगी?

व -वसुधा तुमको हाथ में।।


श -शहद सरस हो जाये जीवन,

ष -षड़यंत्रों से दूर हो।

स -समझो-सीखो सहज सरलता,

ह -हठ से मत भरपूर हो।।


क्ष -क्षमा करो देखो मत अवगुण,

त्र -त्रस्त समस्त विकार हों।

ज्ञ -ज्ञान-दीप हों दिव्य 'अधर' पर,

श्र -श्रद्धा सदृश विचार हों।।


ङं,ञ,ण,ड़,ढ़

आगे आने से कतराते,

बैठे हैं मुख मोड़ के।

अधिक हठीले ङं ञ् ण ड़ ढ़ ये,

रहते पर मन जोड़ के।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract