STORYMIRROR

Reena Tiwari

Inspirational

4  

Reena Tiwari

Inspirational

हिंदी भाषा

हिंदी भाषा

1 min
412

कुछ अपनी हूँ तो किसी के लिए ख़ास हूँ

हाँ मैं हिंदी भाषा हूँ जो तेरा अहसास हूँ।


कुछ लोगों को बाँध लेती हूँ अपनेपन के धागे में

तो किसी के लिए अनपढ की छाप हूँ।

हाँ मैं हिंदी भाषा हूँ जो तेरा अहसास हूँ।।


रखती हूँ ख़ुदमे इतनी शक्ति 

जो संसार को प्रेम का पाठ पढ़ा सकूँ

कही जटिल तो कही आसान हूँ।


कहीं विख्यात तो कही कुख्यात हूँ

हाँ मैं हिंदी भाषा हूँ जो तेरा अहसास हूँ।

वसन बन चलती हूँ भारत के साथ

यही है उदगम तो यहीं है निवास मेरा


आंतरिक एकता का विश्वास हूँ 

हाँ मैं हिंदी भाषा हूँ जो तेरा अहसास हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational