STORYMIRROR

Saroj Garg

Inspirational

4  

Saroj Garg

Inspirational

हिन्दी भाषा

हिन्दी भाषा

1 min
608


 

हिन्दी भाषा है जनमानस की ,

जो दिल सबका जोड़ती है। 

सूर , तुलसी,कबीर सभी कवियो ने ,

हिन्दी भाषा में ग्रन्थ रच डाले ।

संस्कृत की लाड़ली बेटी है ये ,

हम भी इसका सम्मान करे ।

अपने ही देश में हिन्दी पराई क्यू,

हमारी मातृभाषा है हिन्दी। 

माता को माता कहने में शर्म क्यू,

ये कैसी विडम्बना है। 

करने को इसका संरक्षण,

हम मनसे इसका सम्मान करे ।

हिन्दू , मुस्लिम, सिक्ख ,ईसाई ,

सबकी हिन्दी भाषा बने ।

एकता का ये दम भरती ,

ये हिन्दुस्तान की शान है ।

विविधता में एकता का,

ये पाठ हमें पढ़ाती है ।

पूरे देश को जोड़े रखना , 

हिन्दी वो मजबूत धागा बना हैं। 

जन जन की भाषा है हिन्दी ,

भारत माँ की आन ,बान और शान है हिन्दी ।

अपना सर्वस्व न्योछावर करो ,

हिन्दी के उत्थान के लिए। 

अग्रेंजी से इसका कोई बैर नहीं,

हिन्दी उसको भी लुभाती है।

हिन्दुस्तान का हृदय हो तुम ,

हिन्दुस्तान की संस्कृति हो तुम। 

उठो जागो संकल्प करो ,

हिन्दी अपना कर विकसित करो ।

हिन्दी भाषा इतनी मीठी,

सुरीले गीतों की तान और स्वर है हिन्दी। 

जय हिन्द,जय हिन्दुस्तान की हिन्दी। 

        *


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational