STORYMIRROR

Meenakshi Sharma

Inspirational

4  

Meenakshi Sharma

Inspirational

"हिंदी भाषा हमारी शान "

"हिंदी भाषा हमारी शान "

1 min
610

भारत देश हमारा है ,

भाषा अपनी हिंदी है, यह हिंदी, 

हिंदी ही नहीं, ये भारत मां के ,

माथे की बिंदी है।

भारत माता की गोद में, हम सुख से समय बिताते हैं ,

इंग्लिश तो है आधुनिक ,क्यों ना पौराणिक हिंदी अपनाते हैं ।

जहां कहीं भी चले जाओ ,ये हिंदी ही शान बढ़ाती है,

यह ऐसी भाषा है जो, आसानी से समझ में आती है।

इस हिंदी का हनन कभी, जीवन में ना तुम होने दो ।

यह है हमारी मातृभाषा ,इसे गौरव मय तो होने दो । 

मराठी बोलो ,तेलुगु बोलो या बोलो गुजराती भाषा ।

है अनुपम उपहार ये हिंदी यह है हमारी मातृभाषा। 

हिंदी में लयात्मक, हिंदी में भावात्मक, हिंदी में गुणात्मक भाव हैं। 

हिंदी में युगपद ,हिंदी में तुकबंदी,

हिंदी जीवन का सार है ।

हिंदी हमारी जननी है, हिंदी का रूप अपार है।

है हिंदी से विश्व में सार्थकता ,बिन हिंदी जीवन बेकार है ।

हिंदी का सब करें सम्मान, 

हिंदी ही हमारी शान है ।

हिंदी का अस्तित्व बनाए रखना है, क्योंकि हिन्दी ही हमारा अभिमान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational