STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

3  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

हिन्द के वासी

हिन्द के वासी

1 min
21

हमारी शान को मत ललकारो

हमारी आन को मत ललकारों

हम हिंद के जगमगाते दीपक है

हमे अंधेरा कहकर मत पुकारो


हम दरिया में उठती हुई मौज है,

हमे हिंद का वासी कहकर पुकारो

हम नही ये इतिहास बताता है,

सोने की चिड़िया कहकर पुकारो


जो हमसे लड़ा चकनाचूर हुआ है

ख़ूब उड़ा नभ में तिरंगा हमारा है

क्या मुगल,क्या अंग्रेज,क्या अन्य,

हर आताताई को हमने संहारा है


सब सँस्कृति को शामिल किया है,

वसुदेव कुटुम्बकम का दिया नारा है

हम सरल है,शत्रु के लिये गरल है

हमारे स्वाभिमान को मत ललकारों


हम हिंद के वासी है,

सत्य,अहिंसा की राशि है,

पर समय-समय पे दुष्टों को,

हमने मारा है

हमारे सत्य को मत ललकारों


हम भारत के सीधेसाधे लोग है

हमारे ईमान पे पत्थर मत मारों

हम मेहनत की खाते है,

हमारे हाथो में बस यारों,

सत्य की जंजीर डालों!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational