STORYMIRROR

Govardhan Bisen 'Gokul'

Abstract Inspirational

4  

Govardhan Bisen 'Gokul'

Abstract Inspirational

हिंद देश है महान

हिंद देश है महान

1 min
274

कलाधर मनहरण घनाक्षरी छंद

(राजभा जभान राज, भा जभान राजभान,

राजभा जभान राज, भा जभान राजभा)


विश्व में मुझे गुमान, 

हिंद देश है महान,

भोर बेर होत ध्यान, 

देश पूर्ण जान लो।।१।।


रोज नित्य होत योग, 

पूर्ण दूर होत रोग,

कर्म भार होत भोग,

नित्य पूर्ण ज्ञान लो।।२।।


तंत्र मंत्र का प्रभाव,

देख यंत्र का बहाव,

वेद सांख्य का रिसाव,

पूर जोर मान लो।।३।।


हस्त रेख देख भाल,

धर्म शास्त्र भूमि चाल,

शून्य खोज से निहाल,

फूलते विधान लो।।४।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract