गुरु वंदन
गुरु वंदन
(कुंडलिया छंद)
ज्ञान दीप जग में तारे, मिटे तिमिर अज्ञान।
शिक्षक दिवस मनाइयो, तजि दीजै अभिमान॥
तजि दीजै अभिमान, नमों राधाकृष्णन को।
शीश झुकाकर आज, वंदिए शिक्षक-जन को॥
कह 'गोकुल' कविराय, चलें हम सतपथ सारे।
मन में भर अनुराग, ज्ञान दीप जग में तारे॥
डॉ. गोवर्धन बिसेन 'गोकुल'
गोंदिया (महाराष्ट्र)
दि. ५ सितंबर २०२६
