STORYMIRROR

Sunil Maheshwari

Inspirational

2  

Sunil Maheshwari

Inspirational

हौसलों की मीनार

हौसलों की मीनार

1 min
192

वो जो सामने मुश्किलों का अम्बार है,

उसी से तो मेरे हौसलों की मीनार है,

चुनौतियों को देखकर घबराना कैसा,

इन्हीं में तो छिपी संभावना अपार है।


अभी वक्त है मुसीबतों का आने दो,

मुझे और आजमाने दो, यारों

पैंरों तले रौंद दूँगा,परेशानियों को,

ज़रा मेरा वक्त तो आने दो...।।


वो जो मचाते हैं शोर भीड़ में

भीड़ ही बनकर रह जाते हैं,

यारों वही पाते हैं जिंदगी में सफलता 

जो ख़ामोशी से अपना काम कर जाते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational