STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

घर का चिराग

घर का चिराग

1 min
204

घर का चिराग सभी की आंखों का तारा होता,

घर का चिराग सभी का प्यारा होता,


घर का चिराग सभी की देखरेख में रहता,

घर का चिराग विशेष आकर्षण का केंद्र होता,


घर का चिराग सभी सुख सुविधाओं को पाता,

घर का चिराग आलिशान जीवन जीता,


घर का चिराग अपनी नाजायज मांगो को भी पूरा करवाता,

घर का चिराग अपने घरवालों को भी ब्लैकमैल करता,


घर का चिराग सभी के लिए विशेष होता,

घर का चिराग इसी का फायदा हमेशा लेता,


घर का चिराग अपनी पढ़ाई से भी बचने का प्रयास करता,

घर का चिराग अपनी जिम्मेदारियों से भी बचने का प्रयास करता,


घर का चिराग बहानेबाजी कर सभी को मूर्ख बनाने का प्रयास करता,

घर का चिराग हमेशा अपने माता पिता के प्यार का फायदा उठाता,


घर का चिराग सभी की आंखों का तारा होता

घर का चिराग सभी का प्यारा होता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational