STORYMIRROR

Meenakshi Kilawat

Inspirational

3  

Meenakshi Kilawat

Inspirational

घड़ी की गति

घड़ी की गति

1 min
178

हमारा जीवन घड़ी की कांटे की

तरह दौड़ रहा है

यह काल भ्रमण हमारी आयु का

एक दिन कम कर रहा है।।


हमे दुनिया में अच्छे तरह से

जी कर अपने दिन आनंद मई बनाये

इस अमूल्य जीवन में इंद्रधनुषी रंग की तरह

रंगीन बना कर खूब जिये आनंद से जिये।।


यह घड़ी के कांटे की तरह 

समय बीता जा रहा है

दुख सुख में खुशी से आनंद से

हमें जीना चाहिए है।।


जैसे दिन और रात अपनी जीवन यात्रा से

यह काल भ्रमण पूरा करने की चाह है 

उसी तरह मनुष्य को भी अपनी जीवन यात्रा

सफल बनाने की चाहत से भरना है।।


कुंठित होकर जीने में मज़ा नहीं 

चाहे जिंदगी में कितने भी दुख आए

चाहे मेहनत मज़दूरी करके जीना पड़े

फिर भी हमे आनंद से जीना चाहिए।।


काल भ्रमण हमें सिखाता है

हमे जीने का बेहतरीन तरीका

चाँद सूरज भी रोज़ निकलते हैं

और नियमित अपनी आभा फैलाते हैं।।


हम हमारे मन में सितारों की चमक 

एवं हीरे की अष्टपैलू चमक अगर

हम हमारे जीवन में दिल में भर लेते 

होगा हमारा जीवन आनंद से सराबोर।।




Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational