STORYMIRROR

Anita Sharma

Inspirational Others

4  

Anita Sharma

Inspirational Others

गाने ऊपर गाना मेरा गाना

गाने ऊपर गाना मेरा गाना

2 mins
268

तर्ज -(ये दिल नहीं वो चीज जो बाजार में मिल जाये)

फिल्म -( तुम मेरे हो)-1990


ना धरा बदलती है, ना गगन बदलता है,

 ना रात बदलती है, ना दिन बदलता है, 

 ना बदले सूर्य का भी, ना चांद बदलता है,

बस बदलते हैं तो बस ये जीवन के पल।


1- जीवन के सफर में कितनी बूढ़े आती है,

जमाने की जीवन से कितनी ठोकरें आती है,

किस मोड़ पर लाकर खड़ा करे,, ये आने वाला कल।

बस बदलते हैं तो बस ये जीवन के पल !!


ना धरा बदलती है , ना गगन बदलता है-----------


2-जमाने के रंग तो रंग बिरंगे होते हैं,

  तो कोई हंसते हैं तो कोई रोते हैं,

देख जमाने के रंगों को मन क्यों गया मचल

बस बदलते हैं तो बस ये जीवन के पल


  ना धरा बदलती है ना गगन बदलता है------


3- ना जाने जीवन की कब ये शाम हो जाये

  इस माटी के पुतले को कहां विश्राम मिल जाए

 ये झूठ नहीं सच्चाई है, यह सच तो रहे अटल

बस बदलते हैं तो बस यह जीवन के पल


ना धरा बदलती है, ना गगन बदलता है---------


4- कि मौका प्यारा है मौका ना जाने दो

  शरण प्रभु की आ के इस राम को पा लो

  84 से बच जाओगे कर लो जन्म सफल

  बस बदलते हैं तो बस यह जीवन के पल।


ना भरा बदलती है ना गगन बदलता है

ना रात बदलती है ना दिन बदलता है

ना बदले सूर्य कभी ना चांद बदलता है

बस बदलते हैं तो बस ये जीवन के पल।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational