STORYMIRROR

deepti saxena

Inspirational

4  

deepti saxena

Inspirational

एक पैग़ाम लड़कियों के नाम

एक पैग़ाम लड़कियों के नाम

1 min
400

सुनो सुनती जाना... 

जब ब्याह के अपने घर जाना 

तो उतार देना अपनी चांदी की जूती 

बाहर देहरी पर ही 

तब नंगे पांव अंदर जाना...।


 उससे भी पहले बाहर दरवाजे पर टांग देना 

वो सारे तमगे जो दिखाते हैं तुम्हारी अहमियत

 फिर दरवाज़े के भीतर जाना...। 


ताकि दिखती रहे बाहर से तमाम लोगों को 

वो महंगी जूती और चमकते तमगे...। 

और घर के अंदर दिखाई दे केवल 

तुम्हारी नैसर्गिकता, नम्रता, अपनत्व की भावना...।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational