STORYMIRROR

deepti saxena

Others

3  

deepti saxena

Others

जड़त्व

जड़त्व

1 min
284

पढ़ा था मैंने भौतिकी में गति का पहला नियम

बनाये रखती है वस्तु अपनी पूर्वावस्था जब तक न लगे कोई वाह्य बल...।

लागू होता है जड़त्व का नियम समाज के ऊपर भी

क्योंकि जब तक नहीं लगता विरोध विद्रोह का प्रबल बल

तब तक नहीं बदलती जड़ समाज की अवस्था...।

कितने सुकरातों को पिलाये गए विष के प्याले

कितने कोपरनिकस कितने गैलीलियो चढ़ गए इस जड़त्व की बलि

मगर अज्ञान का विराम पा ही गया सद्गति और बदल गए सिद्धांत...।

इसलिए जब भी संसार में सकारात्मक परिवर्तन आए

तो समझना किसी ने लगाई है अपनी शक्ति समर्पित किया है

जीवन सत्य के बल से रूढ़ियाँ हटाने में...।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन