STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Inspirational

एक लड़की

एक लड़की

1 min
408

लड़की का बाप होकर में निहाल हो गया

तो मेरी हद आसमाँ से भी विशाल हो गया

उसके अरमानों को एक आयाम दे रहा हूं

उसके सपनो को एक नया मुकाम दे रहा हूं

कि फर्ज न मेरा कभी धिक्कारे जीवन में

एक संकल्प ले चल रहा हूँ अपने मन में

उसके ख्वाब के पर को मैं नया आसमान दे रहा हूं

उसके सपनो को एक नया मुकाम दे रहा हूं

रूढ़ियाँ तोड़ना है, उनके दुनियां के खातिर

युगों से युग बीत गया, कबतक सहेंगी आखिर

हक है उनकी उसे हक उसकी तमाम दे रहा हूं

उसके सपनों को एक नया मुकाम दे रहा हूं

उसके सपनों को एक नया मुकाम दे रहा हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract