STORYMIRROR

Dhanashri Ghanekar

Romance Others

4  

Dhanashri Ghanekar

Romance Others

एक लड़का...

एक लड़का...

2 mins
317

एक लड़का है मुझसे हर बात पर झगड़ता है

Msg ना करूं तो रूठ जाता है

Call ना करूं तो गुस्सा होता है ...


एक लड़का है मुझसे हर बात पर झगड़ता है

प्यार तो करता है पर ना जाने बताने से क्यूं डरता है

बातें तो बहुत सारी करता है पर दिल की बात छुपाता है ...


एक लड़का है मुझसे हर बात पर झगड़ता है

मेरे बिना रह नहीं सकता है पर यही बात मुझसे कह नहीं पाता है

मुझे गुस्सा यूं ही दिलाता रहता है पर रूठ जाऊं अगर मैं तो उसे ही अच्छा नहीं लगता है ...


एक लड़का है मुझसे हर बात पर झगड़ता है

मेरा किसी और लड़कों से बात करना उसे पसंद नहीं आता है

मिलने जाऊं किसी को तो मुझ पर चिल्लाता है  


एक लड़का है मुझसे हर बात पर झगड़ता है

मुझ पर हक़ पूरा जताता है पुछूं तो कुछ नहीं कहता है

दोस्त-दोस्त कहते अपनी हर बात मनाता है


एक लड़का है मुझसे हर बात पर झगड़ता है

मेरी हर बात याद रखता है पर पुछूं तो मुझसे झूठ कहता है

मेरे होंठों के मुस्कान के लिए वो कुछ भी कर सकता है


एक लड़का है मुझसे हर बात पर झगड़ता है

मेरी पसंद नापसंद सब कुछ पता है उसे पर फिर भी मुझसे बार-बार पुछता रहता है

मिल के लिए हर बार ना कहता है पर किसी और से मिलने नहीं देता है


एक लड़का है मुझसे हर बात पर झगड़ता है....

एक लड़का है मुझसे हर बात पर झगड़ता है .....



Rate this content
Log in

More hindi poem from Dhanashri Ghanekar

Similar hindi poem from Romance