STORYMIRROR

Ravi Verma

Romance

3  

Ravi Verma

Romance

दूर खड़ा हो जाता हूँ मैं

दूर खड़ा हो जाता हूँ मैं

1 min
174

दूर खड़ा हो जाता हूँ मैं,

जब देखता हूँ

मेरे और तुम्हारे बीच के

खाली समय को किसी और के लिए

तुम्हें भरते हुए

मिलने से रोक लेना चाहता हूँ

खुद को तुमसे,

और उस खाली समय को

अपने लिए भर देना चाहता हूँ।

लेकिन आज मैंने देखा

तुम्हारे पास अब खाली समय नहीं है,

घण्टे और मिनट की सुई ने

तुम्हें हम दोनों के लिए

सेकण्ड का समय दिया है,

मैं तुम्हारे पास होता हूँ

घण्टों तुम्हारे इंतजार में,

और सेकण्ड की सुई

मुझे छू कर निकल जाती है।

मैं फिर दूर खड़ा हो जाता हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance