STORYMIRROR

Vinod Silla

Inspirational Others

4  

Vinod Silla

Inspirational Others

दोहे

दोहे

1 min
292


शीतल  छाया  दे  रहे, पर उपकारी  पेड़। 

हरे पेड़ को काट कर, कुदरत को ना छेड़।।

 

पेड़ दे रहे औषधि, ले के रहो निरोग।

पेड़ संरक्षण चाहते, काट रहे  हैं  लोग।।


पालन पोषण कर रहे, देकर के फल फूल। 

पेड़ लगा उपकार कर, पींग डाल कर झूल।।


पेड़ सलामत जब तलक, सोओ लंबी तान। 

पेड़ धरा पर ना रहें, हो जाए सुनसान।।


उपयोगी पत्ता तना, उपयोगी फल-फूल।

सकल पेड़ हैं काम के, गुणवान कंद मूल।।


जीवन दाता पेड़ हैं, ऑक्सीजन की खान। 

पेड़ों को हो काटते, खतरे का ना भान।।


विनोद सिल्ला पेड़ से, मन का नाता जोड़।

पेड़  हमारे मित्र  हैं, सदा  रहें  बेजोड़।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational