STORYMIRROR

Piyush Sharma

Abstract

4  

Piyush Sharma

Abstract

दिल वाली होली

दिल वाली होली

1 min
303

फाल्गुन का है महीना आया,

होली अपने साथ साथ ले आया,

इस दिन चारों दिशाओं में रंग बिखर जाते हैं।

होली के दिन सिर्फ़ चेहरे ही नहीं दिल भी रंग जाते हैं


खुशियों का ये त्योहार अनोखा,

प्यार लुटाने का अनोखा मौका,

शिकवों को दूर कर दुश्मन भी गले लग जाते हैं।

होली के दिन चेहरे ही नहीं दिल भी रंग जाते हैं

प्यार और रंग का एक अलग मेल है होली,

प्यार है खिलौना तो खेल है होली,

इसी खेल में तो कृष्णा अपनी राधा को सताते हैं।


होली के दिन चहरे ही नहीं दिल भी रंग जाते हैं

आश्माँ के तले रंग बरसे तो लुभानी तस्वीर बन जाती है,

किसी घर से पकवान तो किसी घर से लड्डू की खुशबू आती है,

फाल्गुन के ये दिन आपस में लगाव बढ़ाते हैं।

होली के दिन चेहरे ही नहीं दिल भी रंग जाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract