STORYMIRROR

दिल के कोरे कागज मेंं

दिल के कोरे कागज मेंं

1 min
3.0K


दिल के कोरे कागज में

लिख दिया तेरा नाम

आँखों के आईने में

लिख दिया तेरा नाम

तेरे लिए मौसम सुहाना

तेरे लिए कोयल कुहु कुहु बोले

तेरे लिए ऋतु वसंत, कभी शेष न हो

तुम्हारी हंसी से होती है फूलों की बरसात

आंसुओं से बरसे मुकुता

तेरे शब्द एक कविता

जिन्दगी के बंद लिफाफे में

लिख दिया तेरा नाम

तेरे लिए तारे तोड़कर

बना दूँ माला

तुम एक फुल कुमारी

फुलों से बना दूँ झुला

तु मेरी लावण्यवती

तु मेरी चांदनी रति

तु मेरे मीठे मीठे सपनें

तु मेरे सोने के चांद

मेरे प्रेम के सारे इलाके में

लिख दिया तेरा नाम

ये आँखों के आईने में

लिख दिया तेरा नाम


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance