STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

धरती के भगवान

धरती के भगवान

1 min
275

उम्मीद छोड़ चुके लोगों में भी

उम्मीद की किरण जगाते हैं

अपनों से भी ज्यादा

मरीजों संग समय बिताते हैं

डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।


चाहे जैसी भी हो बीमारी

तुरंत आराम पहुंचाते हैं

दया-करुणा का भाव 

निज उर में समाते हैं

डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।


समर्पण भाव से सेवा कर

मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं

नियम संयम से सब काम निपटाते हैं

डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।


चाहे जैसी भी हो परिस्थितियां

कभी नहीं घबराते हैं

मरीजों की सेवा में 

अपना सारा समय लगाते हैं

डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।


दिन-रात करते सेवा पर धैर्य नहीं गंवाते हैं

स्वस्थ देख मरीजों को परमानंद पाते हैं

डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational