STORYMIRROR

Priti Bhatiya

Romance Others

4  

Priti Bhatiya

Romance Others

ढूंढ़ रही हूँ

ढूंढ़ रही हूँ

1 min
23.8K

कुछ खो सा गया जिसे खोज़ रही हूँ 

इस temporaryदुनिया में

कुछ permanent ढूंढ़ रही हूँ 

जिसे मेरे बिख़रे बालों से भी हो प्यार

 

जो गुंथी चोटी देखकर भी कर दे दिले इज़हार 

जो काजल सन्नी आँखों को भी भांप ले 

उनके हर दर्द को जान ले 

ऐसा कोई खो गया है जिसे खोज़ रही हूँ 


इस temporaryदुनिया में

कुछ permanent ढूंढरही हूँ

जो अपनों में से भी अपना हो 

जिसके साथ जीना हसीं सपना हो 

जो गुनगुना कर कोई नगमा मुझे प्यार दे 


चाहे love u ना बोले पर मान दे 

जिसे ना पसंद हो इटालियन चाइनीज 

बस प्याज़ का पराठा ही खा ले मेरे साथ वो नाचीज़ 

ऐसा कोई खो गया जिसे खोज़ रही हूँ 


इस temporaryदुनियां में

कुछ permanent ढूंढरही हूँ

दूर रखकर भी जो रहे हरदम पास 

ऐसा मेरा अपना मेरा जिगर मेरा ख़ास 

जो थाम कर क़लम बिख़रे अपने ज़ज़्बात 


जो ख़ामोश रहकर भी कर ले हर बात 

जिसे मेरी स्कर्ट की ऊंचाई ना bother करे 

जिसे मेरा स्लीवलेस पहनना ना अल्हड़ लगे 

जो मेरे impatient होने पर भी patience रखे 

जो mature होकर भी मुझ childish को सहन करे 


ऐसा कोई खो गया है जिसे खोज़ रही हूँ 

इस temporary दुनिया में कुछ

permanent ढूंढ़ रही हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance