STORYMIRROR

अच्युतं केशवं

Inspirational

2  

अच्युतं केशवं

Inspirational

चलती रहे नाविक ये जीवन की नाव।

चलती रहे नाविक ये जीवन की नाव।

1 min
185

चलती रहे नाविक

ये जीवन की नाव।

बढ़ती रहे नाविक

ये जीवन की नाव।


धारा अनुकूल कभी।

धारा प्रतिकूल कभी।

कूल-कूल बदरौटी,

धूप कहीं छाँव।

चलती रहे नाविक

ये जीवन की नाव।

बढ़ती रहे नाविक

ये जीवन की नाव।


वनपथ पर फूल कहीं।

वनपथ पर शूल कहीं।

वनपथ के पार कहीं,

सपनों का गाँव।

चलती रहे नाविक

ये जीवन की नाव।

बढ़ती रहे नाविक

ये जीवन की नाव।


हार कभी जीत कभी।

लू-लकोर शीत कभी।

पासों का खेल यार,

जुए का दाँव ।

चलती रहे नाविक

ये जीवन की नाव।

बढ़ती रहे नाविक

ये जीवन की नाव।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational