छूना मत मुझे
छूना मत मुझे
तुम्हें लगता है
तुम मेरे होठोँ के पास आकर
इन्हें चूम लोगे,
तो मुझे छू लोगे?
आंखों मैं आंखें डाल कर
नज़दीक आओगे
तो मुझे मोहब्बत हो जाएगी?
नहीं जानेमन
तुम्हें पता नहीं
जिस्म से चिपकने वालों का
मेला है
फिर भी दिल मेरा अकेला है।
जब तक मोहब्बत न हो
तब तक
'छूना मत मुझे'।

