STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Romance

3  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Romance

बरसात का मौसम

बरसात का मौसम

1 min
36


रिम झिम बरसात का मौसम

प्यार दिलदार का मौसम।

चाहतो के इंतज़ार का मौसम

मोहब्बत के गुल गुलशन गुलज़ार का मौसम।।


बारिस में भीगा बदन 

बारिस कि बूदें पायल की छम छम।

चाहतों के हुस्न के दीदार बरसात 

का मौसम।।


भीगते बारिस में अच्छा लगता

मासूक का इंतज़ार ।

दीवानों का सुहाना मौसम

इकरार बरसात का मौसम।।


भींगी अंगिया चोली गालो पे

बारिस की बूदें शबनम के मोती।

चमकते चाँद के चेहरे पे बारिश की मस्ती

हद हस्ती बरसात का मौसम।।


बरसात जब चाहे आ जाए 

घनें केशुओं के बादलों की

बौछार मन्नतों की मुराद

बरसात का मौसम ।।


चमन में बहार कलियाँ फूल

को बेकरार भौरों का गुंजन

गुंजन गान दीवानों का बायाँ

हाल बरसात का मौसम।।


किसान देखता उमड़ते घुमड़ते

बादल उम्मीदों का अरमान

बरसात ।

विश्वाश चमन बहार बरसात

का मौसम।।


नदियों ,नालों में उफान पानी

पानी ही नाले नदियां गॉव

जल जीवन से जीवन बेहाल।

जाना अनजान सा डर ,दर्द 

बरसात का मौसम।।


बरसात मोहब्बत ,रुसवाई का

आलम कही ख़ुशी ,कहीं गमगीन

का आलम ,कहीं आंसू मुस्कान

बरसात का मौसम।।


आशिकी में गम जुदाई के लम्हे

बरसात मिलने ,बिछड़ने खोने,

पाने की आशिकी का अश्क।

खूबसूरत लम्हों का रस्क आशिकी

अंदाज़ का मौसम।।


रिम झिम फुहार ,कभी बौछार

की मार ,कभी एक बूद को परेशान।

जिंदगी कहीं पानी कभी पानी ही पानी

नाज़ शर्मसार बरसात मौसम।।


जिंदगी में मोहब्बत जरूरी

बरसात का मौसम कहीं हैं

जुल्म का कहर कही मोहब्बत

की मौसिकी तराना जमीं आसमान का मौसम।।


सावन में पवन का शोर दिल

झूमता दिल जलती जिंदगी

जज्बात बरसात का मौसम।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance