STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

बनो तुम निडर

बनो तुम निडर

1 min
404

संघर्ष किए बिना जगत में होगा ना नाम।

कठिन परिश्रम का ले न सके कोई स्थान।।


जीवन के हर मोड़ पर,करना होता संघर्ष।

जो मेहनत से कतराते,बीते जाते कई वर्ष।।


दुख से भी लड़ना पड़े,अडना हो निर्भीक।

दूर भागना या डर जाना,होता नहीं ठीक।।


कठिनाइयों से जो जुझते,वो ही पाते जीत।

मेहनत है हथियार बड़ा श्रम से बड़ा ना मीत।।


हिम्मत कभी न हारना,धैर्य कभी मत खोना।

साहस संबल बने,फिर अच्छे दिन का आना।।


जीवन पथ कांटों भरा,चलना मुश्किल काम।

सफलता उनके कदम चूमे जिनमें हो स्वाभिमान।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational