बनो सशक्त
बनो सशक्त
जीवन पथ पर बढ़ते जाओ
दूसरों की मदद करते जाओ ,
मददगार बनके साथ निभाओ
हर विपदा को ज़रा दूर भगाओ!
संघर्षों से तुम कभी भी मत घबड़ाना
मुश्किलों से पीछा तो नहीं छूटनेवाला है ,
सच तो ये है कि बहुत मेहनत व किस्मत से
हर दिन खाने के लिए मिलता एक निवाला है!
निर्बल जानकर कोई अगर तुम्हें नीचा दिखाए
तो तुम्हें उसका सबल सशक्त सहारा बन जाना है,
अपने व्यवहार में दया त्याग और उदारता अपनाकर
अपने अथक प्रयास से सबको मानवता का पाठ पढ़ना है!
